- Hindi News
- जीसी ज्वाइंट को हराकर डीएवी डोजर बना चैंपियन
जीसी ज्वाइंट को हराकर डीएवी डोजर बना चैंपियन
जीसी ज्वाइंट को हराकर डीएवी डोजर बना चैंपियन
होशियारपुर। यूथ फार चेंज क्लब की ओर से करवाया गया पहला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल जीसी ज्वाइंट और डीएवी डोजर की टीमों के बीच हुई, जिसमें डीएवी डोजर की टीम विजेता रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसी ज्वाइंट की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 103 रन बनाए। जवाब में डीएवी डोजर की टीम ने आसानी से 11 ओवरों में 105 रन बनाकर मैच जीत लिया। चैंपियन टीम बनने पर विजेता टीम की ओर से मनजिंदर सिंह रोहित ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और नाबाद 54 स्कोर बनाए। रोहित मैन आफ मैच जबकि मैन आफ सीरिज बने। इस मौके पर अजविंदर सिंह, अवतार सिंह जौहल, महिंदर प्रताप सिंह, संतोख सिंह, राजिंदर पाल सिंह, कुलजीत सिंह लक्की, रणवीर सचदेवा, मलकीयत सिंह रिहल, जेबी बहल, गुरप्रीत सिंह, अजयपाल रीहल, साहिब, कंचन राणा, सोमिल पाहवा, गगनप्रीत बडियाल, गौरव खुराना शामिल थे।