- Hindi News
- गुरु के वचनों को जीवन का आधार बनाते हैं गुरसिख
गुरु के वचनों को जीवन का आधार बनाते हैं गुरसिख
निरंकारीमिशन की ब्रांच अस्लामाबाद की मुखी माता सुभदरा देवी के नेतृत्व में निरंकारी संत समागम डीसी रोड पर स्नेह ब्यूटी पार्लर बलवीर सिंह के निवास पर हुआ। इस दौरान जोनल इंचार्ज महात्मा अजमेर सिंह संधू विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जो गुरसिख गुरु के वचनों को अपने जीवन का आधार बनाते हैं, उनके जीवन में कोई कमी नहीं रहती। गुरसिख अपने जीवन में गुरु के वचनों को अहमियत देता है उन्होंने कहा कि सत्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज हर मानव को परम-पिता परमात्मा की जानकारी करवा कर भक्ति का संदेश दे रहे हैं मानव भक्ति से मोक्ष प्राप्त कर अपना जीवन सफल कर सकता है। यह मोक्ष प्राप्ति ही मानव जीवन का वास्तविक लक्ष्य है और इसी की प्राप्ति में मानव जीवन की सार्थकता है। मानव की ओर से किए जा रहे दान, पुण्य और अन्य कर्म अच्छे, नेक, दिव्य कर्म तो हो सकते हैं लेकिन भक्ति नहीं क्योंकि मानव जिसकी भक्ति कर रहा है उससे अंजान है, अनभिज्ञ है। वह भगवान को जानता ही नहीं उसने अभी उस ईश्वर की अनुभूति ही नहीं की, जिसकी वह भक्ति कर रहा है। अंत में मुखी माता सुभदरा देवी जी ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया। मौके पर बाल किशन, बख्शी सिंह, सुखदेव, निर्मल दास, योगराज, शिक्षक देविंदर बोहरा, विक्की मौजूद थे।
निरंकारी संत समागम में जोनल इंचार्ज महात्मा अजमेर सिंह संधू प्रवचन करते हुए। उपस्थित संगत