सांसद विजय सांपला ने सुनीं 220 शिकायतें
जनसेवा कार्यक्रम के तहत सांसद सांपला ने शास्त्री मार्किट स्थित भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सैकड़ों समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही हल किया। लोकसभा कार्यालय के इंचार्ज उमा शंकर शर्मा ने बताया कि सांसद सांपला ने जन सेवा कार्यक्रम के तहत 220 लोगों की समस्याओं को सुना, जिनमें से 210 शिकायतों का मौके पर ही हल कर दिया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सूद, वरिष्ठ नेता विजय अग्रवाल, राजेश नक्कड़ा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आनंदवीर सिंह, ज्ञान बांसल, मंडल अध्यक्ष विनोद परमार, महासचिव अमरजीत लाडी, सचिव कृष्ण अरोड़ा, राजिंदर सिंह परमार, नरेश अग्रवाल, उमेश जैन, पूर्व पार्षद संजीव दुआ, गोपी चंद कपूर पूर्व पार्षद, भारत भूषण वर्मा, आशू सांपला, रोबिन सांपला, पीए वेद प्रकाश, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू, मनोज पादा, टोनू सेठी, बाबा मेहतपुरीया, अशोक मेहरा, मुकेरियां देहाती जिले के उपाध्यक्ष राम शरण दास, सरबजीत कौर, नीलम राणा, बलविंदर कौर पूरहीरां, पूनम रानी, किरण बावा, ब्लाक समिति सदस्य मंडल गढ़दीवाला के प्रधान संजीव मिन्हास, ठाकुर कर्ण सिंह आदि उपस्थित थे।
लोगों की शिकायतें सुनते सांसद विजय सांपला