- Hindi News
- सरकारी स्कूल के अमित की पेंटिंग को मिला फर्स्ट प्राइज
सरकारी स्कूल के अमित की पेंटिंग को मिला फर्स्ट प्राइज
चब्बेवालमें स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्पोर्टस मैदान में चलने वाले जन सूचना अभियान की तैयारियां पूरी हो गई है। अभियान का उद्घाटन राज्यसभा सांसद माननीय अविनाश राय खन्ना द् सुबह 10:30 बजे करेंगे।
पत्र सूचना कार्यालय, चंडीगढ़ के निदेशक रविंद्र सिंह ने बताया कि पत्र सूचना कार्यालय क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की टीमों की ओर से आस-पास के गांवों में इस अभियान के बारे में प्रचार-प्रसार जोरों से किया जा रहा है। अभियान के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की ओर से पेंटिग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें स्कूल के बच्चों ने नशा मुक्ति, बेटी बचाओ, साफ सफाई, पढ़ी और बढो,पर्यावरण, उर्जा बचाओं, पानी बचाओ, पेड बचाओ आदि विषयों पर चित्र बनाए।
क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के सहायक निदेशक रतन लाल नेगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज में फैल रही बुराइयों के प्रति बच्चों को जागरूक करना है। प्रतियोगिता में 9वीं कक्षा के अमित कुमार ने पहला, 7वीं कक्षा की सिमरन ने दूसरा तथा 8वीं कक्षा के प्रशांत शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल मंजू बाला ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
होशियारपुर प्रतियोगिता में बनाए गए चित्र दिखाते बच्चों के साथ क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के र| लाल नेगी, प्रिंसीपल मंजू बाला।