- Hindi News
- एलीमेंट्री और सेकेंडरी कार्यालय का रिकार्ड जांचा
एलीमेंट्री और सेकेंडरी कार्यालय का रिकार्ड जांचा
मिनीसचिवालय में जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पठानकोट से आई चार सदस्यीय टीम ने रिकार्ड की जांच की। टीम ने अपनी रिपोर्ट बना सीएम आफिस को भेज दी लेकिन रिपोर्ट में क्या सामने आया है इस संबंधी कुछ नहीं बताया गया।
चैकिंग अभियान के लिए टीम सुबह पौने दस बजे कार्यालय पहुंची। चैकिंग अभियान डीईओ सैकंडरी पठानकोट पवन कुमार के नेतृत्व में किया गया। टीम में चार लोग थे जिन्होंने एलीमेंट्री सैकंडरी कार्यालय के हाजरी रजिस्टरों की जांच की। इसके बाद टीम ने कार्यालय की जरूरी फाइलों की जांच भी की। कार्यवाही संबंधी जानकारी देते हुए डीईओ पवन कुमार ने बताया कि चेकिंग के बाद जो भी कमियां पाई गई है उसकी रिपोर्ट बनाकर सीएम कार्यालय चंडीगढ़ सीईओ जालंधर के नोटिस में ला दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब के सभी कार्यालय में विभिन्न टीमों ने चैकिंग की हैं।
इसके अलावा मंगलवार को नोडल अफसर प्रिंसिपल बलविंदर कुमार सैनी ने भूंगा होशियारपुर-2 के अधीन आते ब्लाक शिक्षा तरों की चेकिंग की तथा जिला इंस्पेक्शन टीम के इंचार्ज तारा चंद सैनी ब्लाक मुकेरियां टांडा, जिला साइंस सुपरवाइजर राजेश्वर सिंह ने माहिलपुर गढ़शंकर के तरों की चेकिंग की।
पठानकोट से आई डीईओ पवन कुमार िरकार्ड की जांच करते हुए।