पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इराक में फंसे युवाओं के परिवारों ने बैठक की

इराक में फंसे युवाओं के परिवारों ने बैठक की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इराकमें अभी भी 39 भारतीयों को बंधक बना रखा है। मंगलवार को होशियारपुर के छावनीकलां पन्द्रह प्रभावित परिवारों ने बैठक की। फंसे पंजाबी युवकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलोग दौड़ दौड़कर नई दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों से मिलते हैं तो हमें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। उन्होंने सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री बार बार विदेशों का दौरा तो कर रहे हैं पर एक बार भी किसी मंत्री ने इराक जाकर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए सार्थक प्रयास नहीं किया है।

नईदिल्ली में धरना और प्रदर्शन करने की चेतावनी

उन्होंनेचेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि केंद्र राज्य सरकार अब भी भारतीयों को इराक से लाने में सफल नहीं हुए तो हमलोग अब नई दिल्ली पहुंच संसद के बाहर धरना रोष प्रदर्शन करेंगे। बैठक के बाद सभी परिवार सीएम और विदेश मंत्री से मिलने के लिए अमृतसर रवाना हो गए। जालंधर के ढाहा गांव के बलवंत राए का बेटा राकेश कुमार, कपूरथला जिले के गांव मरुफ के रहने वाले गोबिन्दर सिंह के भाई दविन्दर सिंह रुपोवाल गांव के कमलजीत सोनू के जीजा दविन्दर सिंह, अमृतसर के गांव मुगोवाना के निशान सिंह के भाई सरवण सिंह, धूरी के प्रिथपाल सिंह का बेटा नीरज शर्मा के साथ होशियारपुर के छावनीकलां के रहने वाल कमलजीत सिंह के भाई परविन्दर सिंह ने केंद्र राज्य सरकार उनके धैर्य की परीक्षा ले रही है।