लाडी बने बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख
टांडा उड़मुड़ | बजरंगदल की गांव कंधाला जट्टां में हुई बैठक में युवाओं को धर्म रक्षा और राष्ट्र भावना के संचार का पाठ पढ़ाया गया। राज्य उपप्रधान जेके चग्गरां जिला प्रधान परमजीत सिंह फौजी बूथगढ़ के निर्देशानुसार हुई बैठक में जिला उप प्रधान पंडित संजीव कुमार, सचिव कश्यप शर्मा, उप प्रधान संदीप सिंह दीपा, टांडा गौ रक्षा प्रमुख बलविंदर सिंह, जिला सुरक्षा प्रमुख संदीप सिंह सोनू ने युवाओं को नशे की दलदल से निकलकर राष्ट्र निर्माण के कामों में अपनी शक्ति लगाने की प्रेरणा दी। इस दौरान अर्जुन सिंह लाडी को हलका टांडा के सुरक्षा प्रमुख बनाया गया। इस मौके पर बंटी होशियारपुर बाबा, कुलदीप सिंह, रमन, कैप्टन हरी कृष्ण, मेजर गुरमेल सिंह, गुरमेल सिंह कंधाला, पंडित राजिंदर कुमार, दीपा, डाक्टर गिल, कमल अन्य शामिल थे।