पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेरा शेरा मिनी प्लेक्स में क्रिएचर और गोरेया नूं दफा करो आज लगेंगी

शेरा शेरा मिनी प्लेक्स में क्रिएचर और गोरेया नूं दफा करो आज लगेंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर स्थित के शेरा शेरा मिनी प्लेक्स, जहां आज क्रीचर और गोरेया नू दफा करो फिल्म होगी प्रदर्शित।

भास्कर न्यूज | होशियारपुर

शहरके शिराज रिजेंसी होटल वाली बिल्डिंग में फिल्म स्टार शाहरुख खान फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा की कंपनी के शेरा शेरा मिनी प्लेक्स में रविवार को एक साथ दो-दो फिल्मों की विधिवत शुरुआत होगी। दोनों ही मिनी प्लेक्स में शिराज होटल के एमडी श्यामसुंदर शर्मा का शेयर 25 फीसदी है जबकि बांकी के 75 फीसदी शेयर शाहरुख खान और रामगोपाल वर्मा की है। के शेरा शेरा कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (आपरेशन) अशोक दास ने बताया कि रविवार को दोनों ही मिनी प्लेक्स में हिंदी फिल्म क्रिएचर और पंजाबी फिल्म गोरेया नूं दफा करो को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। शिराज होटल के एमडी श्याम सुंदर शर्मा मैनेजर तरविन्दर सूरी ने बताया कि के शेरा शेरा कंपनी के सहयोग से निर्मित हुई दोनों ही मिनी प्लेक्स की क्षमता 99,99 सीटों की है। हर सीट के साथ पावर प्वाइंट लगाए गए है ताकि दर्शक फिल्म के साथ-साथ लैपटाप पर भी आराम से काम कर सके।