सरकारी स्कूल को वित्तीय सहायता दी
सरकारी स्कूल को वित्तीय सहायता दी
होशियारपुर | सरकारीएलीमेंट्री स्कूल नई आबादी में लायंस क्लब एक्शन की ओर से समागम का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन डीआर यादव की अध्यक्षता में हुए समागम में स्कूल इंचार्ज दीपक विशिष्ट को स्कूल के बाथरूम की सुविधा के लिए राशि दी गई। विशिष्ट ने कहा कि समाज सेवी संस्थाओं को आगे आकर जरूरतमंद बच्चों को सहायता करनी चाहिए। प्रधान गग्गी और कैशियर दलजिंदर सिंह ने कहा कि सरकार को सरकारी स्कूलों की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर सचिव कमल वर्मा, डायरेक्टर डीआर यादव, गुरविंदरजीत सिंह, निरमोलक सिंह, रशपाल सिंह, अध्यापिका संदीप कुमारी, सीमा चौधरी अन्य शामिल थे।