- Hindi News
- पुलिस एक युवक को उठाया, शहर में सनसनी, पुलिस ने किया इंकार
पुलिस एक युवक को उठाया, शहर में सनसनी, पुलिस ने किया इंकार
शनिवारशाम शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब नामी जिम के सामने जिम से निकले एक नौजवान को एक जिप्सी इंडिका कार में दस बारह पुलिस वाले उठाकर ले गए। सूत्रों की मुताबिक इस नौजवान के सताधारी सरकार के कई लीडरों के साथ अच्छे संबंध हैं। जैसे ही इस मामले का स्थानीय मीडिया कर्मियों को पता चला तो धीरे-धीरे करके सीआईए थाना बहादुरपुर के पास उनका जमावड़ा लग गया। क्योंकि अफवाह यह थी कि होशियारपुर की सीआईए पुलिस उक्त नौजवान को उठाकर लेकर गई है लेकिन वहां पर कुछ भी नहीं मिला सीआईए स्टॉफ ने इसे मात्र अफवाह कह कर टाल दिया। एसपी डी हरजिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि ऐसा कोई मामला नहीं है। ही ऐसी कोई जानकारी उनके पास है। यदि कुछ होता तो उन्हें इस बारे में जरूर पता होता।