- Hindi News
- कबड्डी में जहानखेलां, खो खो में बजवाड़ा की टीम विनर
कबड्डी में जहानखेलां, खो-खो में बजवाड़ा की टीम विनर
विजेताओं को सम्मानित करते बीपीइओ बलजीत कौर, रजनीश कुमार गुलियानी, मनजोत कौर।
भास्कर न्यूज | होशियारपुर
ब्लॉक-दोबी के प्राइमरी स्तरीय खेल मुकाबले बस्सी कलां के खेल मैदान में हुए। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बलजीत कौर के नेतृत्व में इन खेलों की अध्यक्षता मनजोत कौर ने की। विजेता बच्चों को बीपीईओ बलजीत कौर और ब्लॉक रिर्सोस परसन रजनीश कुमार गुलियानी ने सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ सेंटर प्रधान गीता भाटिया, मीनाक्षी विशिष्ट, रमेश कुमार, किरणदीप, कुलदीप सिंह, नवप्रीत कौर, शैली शर्मा मौदगिल, रमनदीप सैनी साथ थे।
बलजीत कौर ने कहा कि छोटी आयु में खेलों में भाग लेने वाले छात्र आने वाले समय में देश के लिए खेल कर नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेलें अनुशासन के साथ-साथ नौजवानों के नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करती हैं। मुकाबलों में कबड्डी लड़के और लड़कियों में जहानखेलां पहले, बहादुरपुर बाहियां दूसरे स्थान पर रहे। खो-खो लड़कों में बजवाड़ा पहले, जहान खेलां दूसरे स्थान पर रहे। खो-खो लड़कियों में चौहाल पहले और बजवाड़ा दूसरे स्थान पर रहे। कुश्ती पच्चीस किलोग्राम वर्ग में बस्सी कलां पहले और चौहाल दूसरे स्थान पर, कुश्ती तीस किलोग्राम वर्ग में जट्टपुर पहले और जहानखेलां दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर संजीव कुमार, जगमोहन सिंह, प्रवीन कुमारी, तरुण कुमार केवल कृष्ण तक्खी, अवतार सिंह अश्विनी कुमार, जसविंदर सिंह, जसवीर कौर, गुरविंदर सिंह, लक्ष्मी कौडल, रामधन, हरबिलास, कमलजीत कौर, नरिंदर कौर कमलेश आदि मौजूद थे।