पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा नत्थन शाह का सालाना मेला 19 को

बाबा नत्थन शाह का सालाना मेला 19 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | पीरबाबा नत्थन शाह जी नई आबादी कमेटी बाजार बहादुरपुर रोड में वार्षिक मेला 19 सितंबर को करवाया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन संबंधी एक बैठक मेला प्रधान शोभिक अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि मेले में धार्मिक मर्यादाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा और श्रद्धालुओं की सुविधा के प्रबंध समय पर पूरे कर लिए जाएंगे। शोभिक ने बताया कि 19 सितंबर को मेला आयोजित किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में झंडे की रस्म दोपहर 12 बजे अदा की जाएगी। शाम 7 बजे चादर चढ़ाई जाएगी और चिराग रोशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिराग रोशन करने के बाद रात 8 बजे से महफिल-ए-कव्वाली कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।