पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडितों के लिए राहत सामग्री भेजी

बाढ़ पीडितों के लिए राहत सामग्री भेजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | डीसीअमित ढाका की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ की मार से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भेजने के लिए एडीसी विकास हरबीर सिंह ने राहत सामग्री के तीन ट्रकों को रवाना किया गया। एसडीएम, बीडीओ के सहयोग से राहत सामग्री के यह ट्रकों को होशियारपुर से जिला विकास और पंचायत अफसर अमरदीप बैंस की ओर से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए रवाना किए गए। एडीसी हरवीर सिंह ने बताया कि इन ट्रकों में बाढ़ पीडितों के लिए 1200 के करीब कंबल, 25 हजार लोगों को खाने का सामान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए एसडीएम बरजिंदर सिंह ने विशेष सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि टांडा के लोगों की ओर से 45 सौ खाने के पैकेट तैयार करके दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए धार्मिक और स्वयंसेवी संस्थाओं का बहुत योगदान रहा हैं।