18 हजार एमएल अवैध शराब एक गिरफ्तार
होशियारपुर | थानासदर की पुलिस ने 18 हजार एमएल की अवैध शराब के साथ सुरिंदर पाल पुत्र लड्डू राम निवासी नंदाचौर को गिरफ्तार किया है। एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ बाईपास के पास नाकेबंदी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर हीरो हांडा मोटरसाइकिल नंबर पीबी-07-एए-6706 को रोक कर उक्त व्यक्ति की जब तलाशी ली तो उसके पास से 18 हजार एमएल शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।