पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर मामला

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | दहेजप्रताड़ना के मामले में थाना सदर की पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला आशा रानी प|ी स्वर्गीय गिरधारी लाल निवासी अस्लामाबाद के बयानों के आधार पर सुखविंदर सिंह पुत्र दौलत राम निवासी रामपुर बिल्लड़ों के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में पीडि़ता की नानी आशा रानी ने बताया कि उन्होंने अपनी नातिन सुमन की शादी सुखविंदर सिंह से की थी। शादी के कुछ समय के बाद से ही सुखविंदर उसकी नातिन को कम दहेज लाने के लिए तंग परेशान करता था। पुलिस ने जांच के बाद पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।