- Hindi News
- जल्द सेलरी मिली तो भावाधस करेगी निगम का घेराव
जल्द सेलरी मिली तो भावाधस करेगी निगम का घेराव
होशियारपुर। भारतीयवाल्मीकि धर्म समाज के प्रांतीय कंवीनर अनिल हंस ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के वेतन जल्द दिए जाए नहीं तो भावाधस की ओर से निगम का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निकाय मंत्री अनिल जोशी का जवाब नो वर्क-नो पे वाल्मीकि समाज के लिए यह उचित जवाब नहीं है क्योंकि सभी वर्गों को अपने हकों के लिए हड़ताल करने का हक है। हंस ने कहा कि होशियारपुर में नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को बिना सूचित किए उनके इंक्रीमेंट बंद कर दिए जाते हैं। इस सिस्टम को जल्दी ठीक किया जाए और समय अनुसार वेतन दिया जाए। इस मौके पर भावाधस के जिला प्रधान चिंटू हंस, जतिंदर कल्याण, हेमराज, काला, अशोक सिद्धू, सनी आदिया शामिल थे।