पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 रुपए में देंगे न्यूट्रिशियन डाइट

5 रुपए में देंगे न्यूट्रिशियन डाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभागअपर प्राइमरी स्टूडेंट्स को 5 रुपए 38 पैसे और प्राइमरी स्टूडेंट्स को 4 रुपये 59 पैसे प्रति दिन में मिड डे मील में न्यूट्रीशन डाइट देने की सोच रहा है। जबकि आज एक समोसे की कीमत भी पांच रुपए से अिधक है।

डायरेक्टर जनरल आफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से राज्य के सभी जिलों में तैनात जिला शिक्षा अधिकारियों से इस संबंधी सुझाव मांगे गए हैं। डीजीएसई की तरफ से जारी निर्देश में डीईओ को रिपोर्ट भेजने को कहा है कि बच्चे दोपहर के भोजन में क्या-क्या चीज खाना पसंद करते हैं। इसके लिए ग्रामीण शहरी क्षेत्रों के स्कूलों से अलग अलग रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश जारी हुए हैं।

एक ओर जहां शिक्षा विभाग मिड-डे मील के लिए न्यूट्रिशियन डाइट को खाने में शामिल करने की योजना बना रहा है तो दूसरी ओर किचन की कंस्ट्रक्शन के लिए अब ज्यादा पैसे मिलेंगे। प्राइमरी से मिडल स्कूल बनने जा रहे स्कूलों को अब किचन की कंस्ट्रक्शन के लिए 60,000 रुपये की जगह एक लाख 10 हजार रुपये मिलेंगे।

होशियारपुर जिले के 1285 प्राईमरी 492 सैकंडरी के साथ साथ 40 सरकारी सहायताप्राप्त एडिड स्कूलों में पढञने वाले पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चों को मिड डे मील योजना में शामिल किया गया है। अबतक सरकारी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को मिड-डे मील में तीन दिन चावल तीन दिन रोटी मिलती रही है। इस बार न्यूट्रिशियन डाइट को भी मेन्यू में शामिल किया गया है।

न्यूट्रिशियन डाइट को ही ध्यान में रखते हुए इस सेशन से बच्चों को मीठे में शुक्रवार के दिन खीर शामिल की गई है पर अब बच्चों की पसंदीदा पकवान को मिड-डे मील में शामिल किया जाएगा।

डीजीएसई को भेजने के लिए बना रहे हैं रिपोर्ट

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी(एलीमैंटरी) मोहन सिंह लैहल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अच्छी बात होगी कि मिड डे मील योजना में अब बच्चों की पसंद के अनुसार भोजन परोसा जाएगा। डीजीएसई की तरफ से जारी निर्देश का पालन करते हुए जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर भेज दिया जाएगा।