- Hindi News
- सड़क हादसे में दो की मौत हेलमेट पहनते तो बच जाते
सड़क हादसे में दो की मौत हेलमेट पहनते तो बच जाते
ट्रैफिकरूल्सकी अनदेखी रविवार को दो युवकों की मौत का कारण बन गई। मेहटियाणा से कोट जाती सड़क पर सुबह करीब आठ बजे ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों के सिर सड़क किनारे बनी नहर पर लगी ग्रिल से टकराए। हैलमेट होने के कारण सिरों पर गंभीर जख्म हो गए। दोनों को हरियाणा जट्टा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें होशियारपुर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बावजूद दोनों को बचाया नहीं जा सका। हादसे में मारे गए एक युवक के पिता और चाचा की मौत भी करीब दस महीने पहले रोड एक्सीडेंट में ही हुई थी। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया, ट्रक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
हेडिया के रहने वाले जसकरण सिंह (20) पुत्र बलदेव राम और पंडोरी का गुरविंदर सिंह (22) पुत्र शीतम राम हरियाना जट्ट में काम करते थे। रोज की तरह रविवार को भी दोनों ड्यूटी के लिए बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान मेहटियाणा से कोट जाते ट्रक नंबर पीबी08 बीवाई 4244 ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे जसकरण और गुरविंदर के सिर पर गहरी चोट लग गई। हरियाणा जट्टा के बाद दोनों को सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया। गुरविंदर सिंह की हालत देख उसे सिविल अस्पताल से तुरंत रेफर कर दिया गया लेकिन प्राइवेट अस्पताल ले जाते वक्त गुरविंदर ने दम तोड़ दिया। जबकि कुछ देर बाद ही सिविल अस्पताल में जसकरण की मौत हो गई।
पांछटा चौकी के एएसआई बलवीर सिंह ने बताया पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखा हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304ए, 279, 337, 338, 427 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
सिविल अस्पताल में खड़े जसकरण और गुरविंदर के रिश्तेदार। -भास्कर
पिता की भी रोड हादसे में हुई थी मौत
इकलौता बेटा था जसकरण
जसकरण के जीजा रमेश ने बताया कि जसकरण राजमिस्त्री का काम करता था। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके पिता हैंडीकैप्ड हैं और कपड़े सिलने का काम करते है। चार बहने हैं दो बहनें प्रवीन लता और नीलम रानी शादीशुदा हैं जबकि रजनी तथा अमनजोत पढ़ती हैं। रमेश ने बताया कि दोनों ने हैलमेट नहीं पहने थे अगर हैलमेट पहने होते तो शायद सिर पर चोट कम लगती और दोनों की जान बच जाती। रमेश ने बताया कि डाक्टरों के मुताबिक दोनों युवकों की मौत सिर अंद