- Hindi News
- चीनी घुसपैठ की असली वजह है भारत की मजबूत स्थिति होना: शंकराचार्य
चीनी घुसपैठ की असली वजह है भारत की मजबूत स्थिति होना: शंकराचार्य
लद्दाखके चुमार और डेमचक में सामरिक लिहाज से भारत की मजबूत स्थिति ने चीन को परेशान कर रखा है। यही वजह है कि चीन पिछले कुछ सालों से इन क्षेत्रों में बार-बार घुसपैठ कर भारत को दबाव में रखने की रणनीति पर काम कर रहा है। यह बात होशियारपुर के टांडा रोड पर स्थित विमलांबा शक्ति संस्थानम आश्रम में रविवार को दैनिक भास्कर के साथ बातचीत करते हुए -गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चिलानंद जी सरस्वती ने कही। उन्होंने भारत चीन के बीच हुए करार के दौरान मानसरोवर के लिए सिक्किम के रास्ते वैकल्पिक रास्ता खोले जाने की चीनी सरकार की योजना की तारीफ की। शंकराचार्य ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो का यह कहना कि उनकी पार्टी भारत से पूरा कश्मीर हासिल करेगी बचकाना है। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने जिस तरह भारतीय मुस्लिमों को सच्चा देशभक्त बताया है इसमें बुराई जैसी कोई बात नहीं है। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण की राह में यदि कोई रोड़ा बना है तो वह देश के राजनीतिक दलों के नेता ही है। मंदिर निर्माण का मुद्दा आज भी यदि ये राजनेतागण धर्माचार्यों पर छोड़ दे तो दो दिनों के अंदर अंदर अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मंदिर बनने का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।
टांडा रोड पर स्थित विमलांबा शक्ति संस्थानम आश्रम में प्रवचन के बाद बातचीत करते पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चिलानंद सरस्वती जी महाराज।