पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साईकिल सवार अध्यापिका का पर्स छीन लुटेरे फरार

साईकिल सवार अध्यापिका का पर्स छीन लुटेरे फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारदोपहर बाद हाजीपुर से सनेडा रोड पर साइकिल सवार एक अध्यापिका का पर्स बाइक सवार लुटेरों ने छीन लिया। रमनदीप कौर प|ी दविंदर सिंह गांव सनेड़ा जो कि गुलजार स्कूल बेला सरियाणां में अध्यापिका है ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी उपरांत अपने गांव सनेड़ा जा रही थी। जब वह हाजीपुर के पास पड़ती शाह नहर के पास पंहुची तो पीछे से रहे दो बाईक सवारों ने उसके साईकिल की टोकरी में पड़ा पर्स निकाला और फरार हो गए। सड़क पर जा रहे राहगीरों ने उनका पीछा भी किया। रमनदीप कौर ने बताया कि उनके पर्स में 1 हजार रुपए, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और जरुरी कागज थे। थाना तलवाड़ी की पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुुरु कर दी है। हाजीपुर सनेडा रोड पर इसी जगह हुई लूट की कई वारदातों के कारण भाजपा युवा मोर्चा हाजिपुर के मंडल प्रधान शम्मी वशिष्ट, प्रदीप मोहन ने थाना तलवाड़ा से यह अपील की है कि इस रोड पर अगर पुलिस नाकाबंदी नहीं कर सकती तो गश्त जरुर रखे।

छहलोग भगोड़े करार

होशियारपुर| होशियारपुरपुलिस ने 6 आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर उन पर धारा 174 (ए) आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। थाना गढ़शंकर की पुलिस ने दो आरोपियों को भगोड़ा करार दिया है। आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह उर्फ दीप पुत्र रजिंदर सिंह निवासी चंबल कलां, परमजीत सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी ढिल्लां जिला कपूरथला के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे। थाना सदर की पुलिस ने राजेश कुमार निवासी कला दीदार हाल निवासी रविदास को भगोड़ा घोषित कर मामला दर्ज किया है। थाना मुकेरियां की पुलिस ने भोम सिंह निवासी बीआवर जिला अजमेर को भगौड़ा घोषित करते हुए मामला दर्ज किया है। आरोपी पर थाना मुकेरियां की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। थाना सिटी की पुलिस ने सरोज प|ी चेत राम निवासी गोटा शाहपुर हाल निवासी सांझापुर राजस्थान को भगोड़ा घोषित किया है।