पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या चिंता का विषय: विक्रम मेहता

आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या चिंता का विषय: विक्रम मेहता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें दिन-ब-दिन बढ़ रही आवारा पशुओं की समस्या लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बैलों की रही है। बेलों की बढ़ती गिनती पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। यह बात विधान सभा के युवा इंका अध्यक्ष पंडित विक्रम मेहता ने अपने कार्यालय में बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि रोजाना कई अधिकारी सड़कों से गुजरते हुए इन्हें देखते होंगे तथा कभी भी किसी अधिकारी ने इस समस्या के हल के प्रयास नहीं किया। कई संस्थाएं इस संबंधी नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से लिया जाना जरुरी नहीं समझा। उन्होंने डीसी से शहर में बैलों की बढ़ती समस्या पर काबू पाने के लिए नगर निगम को निर्देश जारी करने की मांग की।

युवा इंका अध्यक्ष पंडित विक्रम मेहता