- Hindi News
- 16 को निकाला जाएगा मार्च फॉर जस्टिस एंड पीस
16 को निकाला जाएगा मार्च फॉर जस्टिस एंड पीस
होशियारपुर | होशियारपुरमें विभिन्न हिंदू संगठनों ने 16 दिसंबर को निकाले जाने वाले मार्च फॉर जस्टिस एंड पीस के तहत लोगों को आमंत्रित करने के लिए गांव रोड़ियां में बैठक की। बैठक में श्री भगवान परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पंकज बेदी, विश्वामित्र पांडे, केसी शर्मा, दीपक पराशर, रोहित रावल और नरेंद्र परशा मौजूद थे। गांववासी मदन लाल ने बताया कि गांव में 10 जून 1987 को हुई एक दुर्घटना में आतंकवादियों ने उनकी प|ी उषा रानी सहित गांव के सोहन लाल, सोहन सिंह, बुध्धू राम को शहीद कर दिया था। घटना के बाद पुलिस भी देर से वहां पहुंची थी। सरकार ने उन्हें कोई राहत नहीं पहुंचाई। हिन्दू संगठन हिंदुओं को न्याय दिलाने के लिए मार्च फॉर जस्टिस एंड पीस निकाल रहे हैं। आशुतोष शर्मा ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए विभिन्न संगठन मार्च फॉर जस्टिस एंड पीस का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने शहर के नेताओं को इस मार्च में शामिल होने का आह्वान किया।
आशुतोष शर्मा रोड़िया वासियों को मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए।