- Hindi News
- आशुतोष महाराज की समाधि के संदर्भ में फैलाए भ्रम की निंदा
आशुतोष महाराज की समाधि के संदर्भ में फैलाए भ्रम की निंदा
होशियारपुर | धर्मजागरण समवन्य विभाग की बैठक में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक और सनातनी संत आशुतोष महाराज की समाधि के संदर्भ में कुछ व्यक्तिओं द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम की निंदा की गई। संयोजक भारत भूषण वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्मा ने कहा कि सनातनी परंपराओं में यह पाया जाता है कि हमारे संत महापुरुष अनेक वर्षों तक ऐसी गहन समाधि में जाया करते थे इसलिए आशुतोष महाराज की समाधि पर किसी व्यक्ति या कानून द्वारा प्रश्न उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि समाधि का विषय हिंदुओं का निजी मामला है, इससे किसी समुदाय या देश-प्रदेश को किसी तरह का नुकसान होता। उन्होंने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मांग की कि महाराज के संस्कार के लिए जबरदस्ती की जाए। इसके संदर्भ में पूजनीय शंकराचार्यों जी से परामश लिया जाए, उसके उपरांत ही कोई निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर समुदाय प्रमुख विकास हंस, राजेश सूरी, जगदीप सोहल, सुनील पराशर, मुकेश सूरी आदि उपस्थित थे।