ठेकेदारों ने फिर दी विकास कार्यों के बायकाट की चेतावनी
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
पंजाबसरकार लोगों की रोजी-रोटी छीनना चाहती है अगर सरकार ने हमारी मांगे मानी तो चुनाव में सरकार को सबक सिखाएंगे। यह बातें डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव एल एंड सी यूनियन होशियारपुर के चेयरमैन रमन कुमार अन्य ठेकेदारों ने कही। उन्होंने कार्पोरेशन के अगले 28 करोड़ के काम करने की चेतावनी दे दी। गौरतलब है कि इससे पहले भी ठेकेदार विकास कार्यों के बायकाट की चेतावनी दे चुके है। ठेकेदारों ने कहा कि विरोध के बाद सरकार ने सिक्योरिटी राशि को पांच साल से कम करके दो साल कर दिया है, लेकिन ये भी म्युनिसिपल एक्ट का उल्लंघन है। एक्ट के मुताबिक सिर्फ तीन माह ही सिक्योरिटी रखी जा सकती है।
1200परिवारों पर पड़ रहा है असर
ठेकेदारोंने कहा कि इस फैसले से जिले के 12 सौ परिवारों पर बुरा असर पड़ रहा है। अगर सरकार बढ़िया काम करवाना चाहती है तो अफसरशाही को चाहिए की कि वह ठेकेदारों के कामों की जांच करें और उसे शर्तों के मुताबिक करवाएं।
रमन कुमार ने कहा कि अगर पांच साल सड़कों या फिर इंटरलाकिंग टाइलों की मेंटिनेंस की भी जिम्मेदारी देनी है तो फिर हर साल वर्क आर्डर के हिसाब से पांच फीसदी खर्च दिया जाए। उन्होंने बताया बड़ी मुश्किल से दस फीसदी आमदन होती है इसके अलावा बिल पास करवाने के लिए भी अधिकारियों को मोटा कमिशन देना पड़ता है। इस मौके उप वाइस चेयरमैन रविकांत, वायस चेयरमैन योगेश कुमरा, कुमार शर्मा, पूर्व चेयरमैन कुलभूषण कुमार, धनेश कुमार, रघवीर बंटी, नरेंद्र कुमार पिंकी, अनिल शर्मा, किशन लाल, गुरजीत सिंह, संजीव कुमार, विजय सूद, राजीव कुमार, जतिंदर कुमार, सुमित ओहरी, अनिल कोहली, विनोद वालिया, विजय शर्मा, राजन शर्मा, मनिंदर सिंह, महिंदर पाल, राकेश डोगरा, विवेक गोल्डी, राम देव यादव, सतीश शर्मा, नरेंद्र बब्बू, सुनील वालिया, संदीप कौशल, अजय कुमार, प्रदीप गुप्ता मौजूद थे।
वहीं, मेयर शिव सूद ने कहा टेंडर पंजाब सरकार द्वारा जारी टर्म और कंडिशन पर ही डाले जाएंगे।
ठेकेदारों ने कहा सरकार ने मांगें मानी तो चुनाव में विरोध करेंगे।
कहा- सरकार ने फैसला वापिस लिया तो इसका जबाव विस चुनाव में देंगे