- Hindi News
- National
- 20 से एग्जाम शुरू, अभी तक सरकार से नहीं मिले दलित स्टूडेंट्स को फीस के पैसे
20 से एग्जाम शुरू, अभी तक सरकार से नहीं मिले दलित स्टूडेंट्स को फीस के पैसे
भास्कर संवाददाता | माहिलपुर
पंजाबसरकार द्वारा दलित स्टूडेंट्स को दिया जाने वाला वजीफा और पढ़ाई में होशियार बच्चों को दी जाती सभी सहूलियतें पिछले तीन साल बंद हैं। जिला होशियारपुर में विधानसभा हलका चब्बेवाल और गढ़शंकर ही दो ऐसे हलके हैं जिनमें पड़ते आधा दर्जन निजी कॉलेजों में पढ़ते हजारों दलित बच्चों को 2013-14-15-16 की सरकार की तरफ से दी जाने वाली वजीफा राशि अब तक नहीं मिली। हजारों स्टूडेंट्स को मिलने वाला आशीर्वाद वजीफा नहीं मिला जबकि 20 फरवरी से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली के +2 के एग्जाम शुरू हो रहें हैं। निजी कालेजों में पढ़ते बच्चों से कॉलेज प्रबंधक फीस मांग रहें हैं जबकि बच्चे और उनके अभिभावक सारा साल एेसा समझते रहे कि सरकार ने उनकी फीस खुद देने का एेलान किया है।
सरकार के वादे झूठे : करीमपुरी
बसपापंजाब के अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी और जनरल सेक्रेटरी गुरलाल सैला ने बताया कि सरकार की इस लापरवाही और दलितों को गुमराह कर फीस माफी और वजीफा राशि उनके बैंक खातों में डालने की बातें झूठी साबित हुई हैं। बच्चों के पेपर 20 फरवरी से शुरू हो रहे हैं और कॉलेजों में पढ़ते बच्चे रोल नंबर लेने जाते हैं तो कॉलेज प्रबंधक फीस जमा करवाने को कह रहे हैं।
बच्चों के रोल नंबर नहीं रुकने देंगे : मंत्री ठंडल
कैबिनेटमंत्री सोहन सिंह ठंडल और विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां से बात की गई तो उन्होंने कहा के +2 के पेपर 20 फरवरी से शुरु हो रहें हैं। सरकार किसी भी दलित बच्चे का रोल नंबर किसी भी कॉलेज को नहीं रोकने देगी। उन्होंने कहा कि माहिलपुर, गढ़शंकर और चब्बेवाल हलके के कॉलेजों को सरकार की तरफ से दिया जाने वाला पैसा जल्द ही भेजा जा रहा है।
गुरलाल सैला ने बताया कि माहिलपुर, चब्बेवाल, गढ़शंकर हलकों के निजी कालेजों में पढ़ते बच्चे परेशान हो रहे है। पंजाब सरकार की तरफ से अगर 15 फरवरी तक पंजाब के सभी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ते दलित और पढ़ाई में होशियार बच्चों के पिछले तीन सालों से रोके हुए वजीफे और फीस बैंक खातों में डाली तो बसपा सरकार की दलित विरोधी नीतियों के विरुद्ध लोगों को जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि सेंटर में मंत्री विजय सांपला ने होशियारपुर शहर और हलकों में पड़ते कॉलेजों को तो इस स्कीम तहत मिलने वाली सहूलियतें दिलवा दी पर उन्होंने विधान सभा हलका चब्बेवाल, माहिलपुर और गढ़शंकर में पड़ते कॉलेजों को यह सहूलियत नहीं दिलवाई। इस मौके कुलविंदर सिंह हीर, बख्शीश सिंह भीम ,चमन लाल खेड़ा भी हाजिर थे।