आप देगी जरूरतमंद परिवारों को सहूलियतें : रमन
होशियारपुर | लोगअकाली-भाजपा सरकार से दुखी हैं और आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह बात विधान सभा हलका चब्बेवाल से आप के फंड रेजिंग इंचार्ज रमन कुमार ने आप द्वारा चलाई जा रही डोर-टू-डोर मुहिम के दौरान कही। गांव विशोई में प्रचार कर रहे रमन कुमार ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव के बाद पंजाब में आप की सरकार बनेगी। आप की सरकार बनने पर गरीब परिवारों का खास ख्याल रखा जाएगा और सहूलियतें दी जाएंगी। इस मौके मेजर सिंह, रजिंदर कुमार, वरिंदर जौनी, अमरजीत, तिरलोक चंद, संतोष लाल बैंस, बलजिंदर दास, गुरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि हाजिर थे।