पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख ठगे

विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख ठगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख ठगे

होशियारपुर| विदेशभेजने के नाम पर 8 लाख रुपए की ठगी के आरोप में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरप्रीत कौर पुत्री राम धन निवासी शेरपुर गलिंड शिकायत पर अश्वनी शर्मा पुत्र बलदेव राज शर्मा निवासी बहादुरपुर, बलविंदर सैनी पुत्र दर्शन सैनी निवासी मोहल्ला भगतपुरा, परमजीत सिंह उर्फ कर्म सिंह निवासी गांव जंडोली के खिलाफ दर्ज किया है।

पीडि़ता ने एसएसपी ऑफिस में दी शिकायत में बताया कि उक्त आरोपियों ने उसके लड़के को कैनेडा भेजने का झांसा देकर 8 लाख रुपए दिए थे। उनका कहना था कि वह कुछ ही दिनों में उसके लड़के को कैनेडा सैटल करवा देंगें अच्छी सैलरी भी लगा देंगे। एसएसपी ऑफिस से इस शिकायत को जांच के लिए ईओ विंग को सौंपा गया था जांच के बाद उक्त तीनों आरोपी ठगी में लिप्त पाए गए।