पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिंटिंग कारोबार मंे संगठित होने की जरूरत: चोपड़ा

प्रिंटिंग कारोबार मंे संगठित होने की जरूरत: चोपड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रिंटिंग एसोसिएशन के मंेबरों ने कहा कि यदि हम संगठित हुए तो सरकार भी हमें मदद देगी। -भास्कर

भास्कर न्यूज | होशियारपुर

शहरमेंशनिवार को होटल प्रेसिडेंसी में होशियारपुर प्रिंटिंग एसोसिएशन की तरफ से समारोह का आयोजन किया गया। नार्दन इंडिया प्रिंटिंग एसोसिएशन के महासचिव कमल चोपड़ा बतौर मुखयातिथि शामिल हुए। उनके साथ अमरजोत अरोड़ा, अनूप जैन सैरव जैन विशेष तौर पर समारोह में शामिल हुए। होशियारपुर पहुंचने पर अतिथियों का होशियारपुर प्रिंटिंग एसोसिएशन के संरक्षक घनश्याम दास सूद, सुभाष चंद्र शर्मा, रामकिशन ने फूलों का गुलदस्तां भेंटकर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर मुखयातिथि कमल चोपड़ा ने कहा कि देश में इस समय 740 सरकारी प्रिंटिंग प्रेस है जबकि निजी प्रेस की अढ़ाई लाख से अधिक है। उन्होंने कहा कि इन 740 के लिए सरकार की तरफ से भारी भरकम महकमा स्टाफ तैनात है जबकि निजी प्रेस की हालत दयनीय है। इसकी वजह है हम संगठित नहीं है। कमल चोपड़ा ने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि आज से महज 40 साल पहले प्रिंटिंग क्षेत्र में चीन हमसे पीछे था। लेकिन उन्होंने संगठित होकर काम किया। यही वजह है कि आज हम भी चीन की तरफ देखने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम संगठित हो जाएं तो अपने देश की सरकार भी हमें 90 फीसदी तक ऋण सुविधा दे हमारे कारोबार को बढ़ावा देने को तैयार बैठी है। यही नहीं एकजुट होकर काम करने से कोस्ट मेटेरियल की लागत भी कम आएगी जिससे हम अपने कारोबार में मुनाफ भई कमा सकते हैं। इस अवसर पर होशियारपुर प्रिंटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसूदन कालिया, प्रभारी जितेन्द्र सूद, उपाध्यक्ष राजेश सूद, महासचिव संजीव कुमार के साथ कार्यकारिणी सदस्यों राकेश सूद, पंकज शर्णा, सुधीर जैन, नवनीत जैन, दीपक जैन, कैलाश सूद, मोहित जैन भई उपस्थित थे।