पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा बेचने पर 3 दुकानदारों के चालान

नशा बेचने पर 3 दुकानदारों के चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडमिनिस्ट्रेशन और हेल्थ विभाग की टीम चेकिंग करते हुए।

भास्कर न्यूज | होशियारपुर

डीसीअमितढाका ने बताया कि पंजाब के 22 जिलों में 18 जिले तंबाकू रहित घोषित किए जा चुके है। इसमें होशियारपुर भी शामिल है। होशियारपुर शहर को जल्द पूरी तरह तंबाकू रहित घोषित किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को शहर में अभियान भी चलाया गया। नशे की नुमाइश करने वाले तीन दुकानदारों के टीम ने चालान काटे हैं। इन दुकानदारों ने सुर्ती, गुटखे, सिगरेट आदि के पैके दुकानों में सजा रखे थे। जिला स्वास्थ अफसर डा. मलिक ने बताया कि आरोपियों को कैद भी हाे सकती है।

डीसी अमित ढाका ने बताया कि समूह ड्रग इंस्पेक्टरों को कोटपा 2003 संबंधी जानकारी देने और ई-सिगरेट पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान लगातार चलेगा। सिविल सर्जन डॉ. सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में शहर को तंबाकू रहित बनाने के लिए अफसरों की एक टीम बनाई गई है।

इसमें एसडीएम आनंद सागर शर्मा, पंजाब राज्य तंबाकू कंट्रोल सैल के स्टेट कोऑर्डिनेटर जसबीर सिंह बैंस, डॉ. सुरिंदर पाल सुरीला, जिला स्तरीय तंबाकू टास्क फोर्स के सदस्य, एसएचओ अमरनाथ, जिला स्वास्थ अफसर डॉ. सुरिंदर मलिक, जिला ड्रग इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह, राजिंदर कुमार, जिला फूड सेफ्टी अफसर रमन विर्दी, एनजीओ विजय अरोड़ा, जिला तंबाकू कंटेल सैल के नोडल अफसर डा. मुनीष कुमार, जिला एपिडिमोलॉजिस्ट की तरफ से कोटपा 2003, एफएसएसएआई और ड्रग एंड कॉस्मैटिक एक्ट शहर की विभिन्न सिगरेट और अन्य तंबाकू की बिक्री संबंधी दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 3 दुकानदारों के कोर्ट के चालान काटे गए।