पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदूमाजरा मानसिक तौर पर बीमार : कांग्रेस

चंदूमाजरा मानसिक तौर पर बीमार : कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशकांग्रेसकमेटी के महासचिव पवन आदिया और डा. राजकुमार ने कहा कि आनंदपुर साहिब से अकाली सांसद प्रेफेसर चंदूमाजरा ने समस्त कांग्रेस पार्टी के लीडरों कार्यकर्ताओं के प्रति जो घटिया शब्दावली का प्रयोग किया है वह शर्मनाक है। सांसद चंदूमाजरा मानसिक तौर से बीमार हैं क्योंकि इस तरह के अभद्र भाषा का इस्तेमाल कोई ठीक आदमी नहीं करता।

पवन कुमार आदिया डा. राजकुमार ने कहा कि आज सांसद चंदूमाजरा ने कांग्रेस के उन नेताओं पर बहुत बड़ा प्रहार किया है जिन नेताओं ने देश की एकता तथा अखंडता के लिए कांग्रेस पार्टी के भीतर कार्य करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी हुई है। कांग्रेस पार्टी ने देश की अखंडता एकता को कायम रखने के लिए हमेशा जरुरत पड़ने पर अपने सिरों की आहुति दी है तथा कांग्रेस पार्टी बचनबद्ध है कि हमेशा हिन्दोस्तान के भले के लिए ही कार्य किया है भले ही वह सत्ता में हो या विपक्ष में। उन्होंने अकाली दल बादल के प्रधान को अपील की कि प्रो. चंदू माजरा जैसे लोगों की जुबान पर लगाम लगाएं तथा अगर प्रो. चंदू माजरा ने अपने कहे श्ब्द वापस लिए तो पार्टी इस संबंधी संघर्ष का प्रोग्राम भी तैयार कर सकती है।