- Hindi News
- सुंदरनगर मोहल्ले के रामस्वरूप के दो बेटे और उनके परिवार फंसे है श्रीनगर की बाढ़ में, सात दिन से संप
सुंदरनगर मोहल्ले के रामस्वरूप के दो बेटे और उनके परिवार फंसे है श्रीनगर की बाढ़ में, सात दिन से संपर्क नहीं हुआ
श्रीनगर में फंसे समुंद्रा के परिवार वालों का अपने बेटे के साथ एक सप्ताह से संपर्क नहीं हो पाया है -भास्कर
पापा हम छत्त पर हैं, चारों तरफ पानी ही पानी है
विशाल भारद्वाज | होशियारपुर
पापाहमछत्त पर है हमारे चारों ओर पानी ही पानी है। पानी का लेवल बढ़ता ही जा रहा है। ये बातें राम स्वरूप के बेटे समुंद्रा ने श्रीनगर के गांव पुलगांव से छह सितंबर रात नौ बजे फोन पर अपने पिता से कहीं थी। इसके बाद से राम स्वरूप को बेटों से कोई संपर्क नहीं हुआ। उनके दोनों बेटे और उनके परिवार श्रीनगर की बाढ़ में फंसे हंै।
राम स्वरूप ने बताया बाढ़ के बाद आर्मी बेस कैंप में उसने फोन किया जहां आर्मी के अफसरों ने उनका पता, फोन नंबर और बेटे की पूरी जानकारी ले ली। कहा था अगर बेटा मिलेगा तो अपको को सूचना दे दी जाएगी। इस बात को पांच दिन होने को हैं। इसके बावजूद दोनों बेटों उनके परिवार का कोई अता पता नहीं हैं।
राम स्वरूप सुंदर नगर मोहल्ले में रहते हैं। मजदूरी कर परिवार पालते हैं। उन्होंने बताया कि नौ महीने पहले रोजीरोटी की तलाश में बेटा समुंद्रा और दीपक श्रीनगर गए थे। दोनों वहां बूट पाॅलिश कर अपना परिवार पाल रहे थे। उसने बताया कि पहले तो रोजाना ही हालचाल फोन पर पूछ लेते थे। अब तो बेटे पोते-पोती से बात किये बिना रहा भी नहीं जाता लेकिन क्या करें हालात ऐसे नहीं है कि वे बेटे की तलाश में जाएं क्योंकि रास्ते बंद पड़े हैंं। अब बस सहारा है तो आर्मी का।
राम स्वरूप ने बताया कि बेटे समुंद्रा से अंतिम बार 6 सितंबर को दो बार बात हुई। पहली शाम चार बजे उस समय बेटे ने कहा पापा पानी बहुत है और जब बात रात को हुई तो उसने कहा कि हम छत पर खड़े हैं और हमारे चारों ओर पानी ही पानी हैं। इसके बाद बेटे से कोई संपर्क नहीं हुआ। उसने बताया कि उसकी बहू कांता, पोता बंटी, बिशन और पोती खुशी के अलावा दीपक की प|ी गीता देवी तथा पांच बच्चे हैं जो बाढ़ मे बह गये हैं। राम स्वरूप के रिश्तेदार मारिया ने बताया कि उसका भाई गोपी राम उसका बेटा सुभाष, आकाश तथा दामाद रवि भी बाढ़ में बह गए जिनसे 6 सितंबर के बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया। मारिया उसके रिश्तेदार रामेश्वर लाल, फूला देवी और मुकेश ने बताया कि अब तो भगवान आर्मी का सहारा है जो उनके लापता बच्चों को ढूंढेंगे।
आपदा