- Hindi News
- ड्रइावर बाहर निकला तो गाड़ी लेकर भागी सवारी
ड्रइावर बाहर निकला तो गाड़ी लेकर भागी सवारी
होशियारपुर| थानासदर की पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला पुनीत कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासी फगूड़ी भगाणा की शिकायत पर दर्ज किया है। अपनी शिकायत में पुनीत ने बताया कि वह टैक्सी चालक है वह गाड़ी नंबर एचपी-22-बी-0003 में वह ऊना से एक सवारी को लेकर होशियारपुर रहा था। वह रास्ते में चक्क साधु के करीब गाड़ी रोककर शौच के लिए उतरा। जब वह वापिस आया तो उसने पाया कि उक्त सवारी उसकी गाड़ी, पर्स मोबाइल लेकर फरार हो गया।