- Hindi News
- दूसरों पर आरोप लगाने वाले अपने गिरेबान में झांकें : सतीश बावा
दूसरों पर आरोप लगाने वाले अपने गिरेबान में झांकें : सतीश बावा
दूसरों पर आरोप लगाने वाले अपने गिरेबान में झांकें : सतीश बावा
होशियारपुर| शराबकांड में कांग्रेसियों द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव अज्जोवाल के पूर्व सरपंच सतीश बावा एक प्रैस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने इस विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एमएलए सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से लगाए गए आरोप एक ओछी राजनीति है।
सतीश बावा ने कहा कि एक कांग्रेसी नेता का परिवार जो गढ़दीवाला में अहाता सब्जी की दुकान चलाता था फिर थोड़े समय में ऊन की दुकान से अरबपति कैसे बन गया। सतीश बावा ने कहा कि दुनिया जानती है कि मुझ पर आरोप लगाने वाले पहले अपने बारे में बताएं कि उनके पास 10-15 सालों में इतना पैसा कहां से आया है। मैं अपने पर झूठा दोष लगाने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाऊंगा।