- Hindi News
- जम्मू कश्मीर बाढ़ में लापता हुए 100 लोगों के परिजनों से मिले बाघा
जम्मू कश्मीर बाढ़ में लापता हुए 100 लोगों के परिजनों से मिले बाघा
होशियारपुरके मोहल्ला सुंदरनगर के करीब 100 अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित लोग अपनी रोजी रोटी के लिए जम्मू कश्मीर के विभिन्न स्थानों में हर वर्ष जाते हैं जोकि इस बार जम्मू कश्मीर में आई भयानक बाढ़ में भय गए हैं। इन परिवारों के परिजनों को मिलने के लिए अनुसूचित जाति के चेयरमैन राजेश बाघा आज विशेष तौर पर लोगों से सुंदर नगर में मिलें। इस मौके जिला भाजपा प्रधान शिव सूद और जिला उपप्रधान रमन घई भी उनके साथ थे।
राजेश बाघा ने इस मौके जम्मू कश्मीर में विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की चपेट में आए मजदूरों के परिवारों को मिलकर उनका हाल चाल पूछा जिसमें उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के के विभिन्न क्षेत्रों पुलवामा, सीपीन, सोहरा, पुलराम, और आनंतनाग आदि में रोजी रोटी कमाने के लिए उनके परिवारिक मैंबर गए थे। जिनका कोई अता पता नहीं हैं। बाघा ने परिवारिक मेंबरों को बताया कि भारतीय फौज की तरफ से जम्मू कश्मीर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में दिन रात राहत कार्य तेज कर दिये गए। उन्होंनें कहा कि वे मजदूरों के पारिवारिक सदस्यों को मुआवजा देने के लिए प्रशासन को लिखेंगे। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष शिव सूद ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर एमएस सिद्धू, एडवोकेट बागी, नितिन गुप्ता नन्नू, अमरजीत सिंह लाडी, राकेश सूरी भी मौजूद थे।