पुलिस पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप
जरनैलसिंह ने होशियारपुर पुलिस पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता में जरनैल सिंह ने बताया कि उनके पिता की 15 कनाल, 7 मरले जमीन थी। सभी भाइयों में बंटवारा हो गया था। उनका एक भतीजा है, जिसने अपने हिस्से से दस मरले ज्यादा जगह पर कब्जा कर लिया। जब इस बात का विरोध किया तो उसने कहा कि वह कुछ दिनों में कब्जा हटा लेगा, मगर ऐसा नहीं किया।
कुछ दिन पहले वह उससे बात करने गए तो भतीजे ने उन्हें पीट दिया। इसके बाद उलटा उसी पर केस भी दर्ज करवा दिया। पुलिस ने केस दर्ज करने से पहले जांच भी नहीं की। उसकी मांग है कि उस पर दर्ज हुए केस को रद्द किया जाए।