पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्ण पेट्रोल पंप में दो महीने में दूसरी बार लूट

कर्ण पेट्रोल पंप में दो महीने में दूसरी बार लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊनारोडपर स्थित एचपी के पेट्रोल पंप कर्ण फिलिंग स्टेशन पर रात करीब डेढ़ बजे हथियारों से लैस पांच नकाबपोश घुस आए लुटरे पंप करिंदों से करीब 20 हजार रुपये लूटकर ले गए। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सतीश कुमार थाना सदर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। दो महीने पहले भी पंप पर लूट की वारदात हो चुकी है।

कर्ण फिलिंग स्टेशन के कारिंदे परमजीत सिंह ने बताया कि वह पंप पर ही अपने साथी सेठी जसवाल और योगराज के साथ सो रहा था। रात डेढ़ बजे उन्हें कुछ आवाजें सुनाई दी। वह कुछ समझ पाते तब तक दरवाजे तोड़कर पांच नकाबपोश अंदर घुस आए। सेठी जसवाल ने बताया कि एक युवक ने आते ही उसके कंधे पर तलवार रख दी और बोला जो भी कैश है निकालो। परमजीत और योगराज ने बताया कि सभी के हाथों में हथियार थे। एक युवक पिस्तौल भी पकड़ा था।

उन्होंने नकाबपोशों से कहा कि कैश शाम को मालिक ले गए हमारे पास कुछ नहीं हैं। इससे गुस्साए लुटेरों ने डिस्पले में लगी इंजन आयल की बोतलों फेंक दी। एक नकाबपोश दूसरे कमरे में गया और गल्लें में पड़े कैश निकाल सभी के मोबाइल छीन लिए। इसके बाद तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया गया।

पंप के करिंदों ने बताया कि नकाबपोशों ने अपने बाइक पैट्रोल पंप के पीछे लगाए थे और सभी दीवार फांद कर अंदर आए थे उन्होंने बताया कि नकाबपोश लूट के बाद भी उसी रास्ते से गए। जिसके बाद उन्होंने किसी तरह दरवाजे को खोला और सामने एक ढाबे पर गये और घटना संबंधी पेट्रोल पंप मालकिन सरोज बाला को फोन किया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया और घटनास्थल पर डीएसपी सिटी सतीश कुमार पुलिस पार्टी सहित पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।

पंप की मालकिन सरोज बाला ने बताया कि दो माह में दूसरी बार उनके पंप को निशाना बनाया गया है पहले भी एक बाइक सवार दो युवकों ने करिंदों को 12 जुलाई 2014 को निशाना बनाया था और तलवार दिखाकर आठ हजार रुपये की लूट की थी। जब इस संबंध में थाना सदर के प्रभारी लखवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। डीएसपी सिटी सतीश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को जल्द काबू कर लेगी।

कर्ण फििलंग स्टेश्न में दूसरी बार हुई लूट से पंप एसोसिएशन के लोगों में गुस्सा है। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रधान अशोक खुल्लर, जनरल सेक्रेटरी नवनीत कुमार,