- Hindi News
- निगम ने हटाए अवैध कब्जे, सामान जब्त किया
निगम ने हटाए अवैध कब्जे, सामान जब्त किया
नगरनिगमने अवैध कब्जे हटाने के लिए बस स्टैंड से मुहिम शुरू की। निगम कर्मियों ने सड़क पर फैला सामान जब्त कर लिया निगम कमिश्नर जेसी सभ्रवाल ने बताया कि टीम ने बस स्टैंड, गौशाला बाजार, अफगान रोड, वाल्मीकि चौक, कमालपुर चौक, फगवाड़ा रोड सरकारी कालेज चौक, रहीमपुर चौक, फतेहगढ़ रोड, सेशन चौक, कचहरी चौक पर अवैध कब्जाधारियों का सामान जब्त किया।
नगर निगम के सुप्रीटेंडेट अजीत सिंह, इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह, इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर केयर सिंह, अमरजीत खोसला ने बताया कि पिछले सप्ताह सभी दुकानदारों रेहड़ी मालिको को चेतावनी दी थी कि अगर कोई यैलो लाईन के बाहर सामान रखेगा तो उसे जब्त किया जाएगा आज जिन दुकानदारों का सामान लाईन से बाहर था उसे जब्त किया गया हैं।