निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की बैठक
नवंबरमेंहोशियारपुर नगर निगम चुनाव की आहट के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बैठक की। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश टंडन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश महासचिव रहे वरिष्ठ नेता डा. कुलदीप नंदा और पूर्व प्रदेश सचिव अमरपाल सिंह काका विशेष तौर पर शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए रजनीश टंडन ने कहा कि सत्ताधारी अकाली भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है अत: कांग्रेस निगम चुनाव को लेकर तैयारी में जुट जाए।
डा. कुलदीप नंद अणरपाल सिंह काका ने भी कहा कि देश में हुए लोकसभा विधानसभा चुनाव में जिस तरह लोगों ने मोदी लहर की हवा निकाल दी है उससे साफ जाहिर है कि लोगों में कांग्रेस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुट जाए।
इस मौके पर मुकेश, पवन, धर्मवीर, अमित चावला, डा. विनोद सहगल, रविंदर सिंह, बलजीत राए, चिंटू हंस, सुभाष चंद्र, दिलबाग सिंह, रणजोध सिंह, हरविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, मिंटा सिंह शामिल थे।