पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी की फुटबाल टीम का स्वागत

डीएवी की फुटबाल टीम का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | शहीदबाबा मती साहिब जी मेमोरियल सोसायटी द्वारा डरोली कलां में ऑल ओपन फुटबाल टूर्नामेंट 2014 का आगाज हर्षोल्लास से हुआ।

जिसमें डीएवी कालेज ने दोलिका दोहारा क्लब के साथ खेलते हुए पहला रनर अप का खिताब किया। संस्था में ट्राफी के साथ पंहुचे फुटबाल खिलाड़ियों की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए प्राचार्य डा. नीरजा ढींगरा ने कोच अरविंदर कुमार, विभागाध्यक्ष प्रो. गुरविंदर कौर, प्रो. जसपाल सिंह तथा प्रो. राकेश कुमार को बधाई दी कि संस्था को गौरवांवित करने के लिए खिलाड़ी सदैव प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. अनूप कुमार, सचिव डीएल आनंद ने खिलाड़ियों को हर प्रकार की सहायता देने का आश्वासन दिया।