पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में इंट्रेंस के लिए 624 बच्चों ने लिया काउंसलिंग में भाग

आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में इंट्रेंस के लिए 624 बच्चों ने लिया काउंसलिंग में भाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबके16 आयुर्वेदिक और होमियोपैथिक मेडिकल कॅालेज की कुल 850 सीटों के लिए पहले दिन पंजाब के 624 बच्चों ने काउंसिलिंग में भाग लिया। रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में बुधवार सुबह से ही पंजाब के कोने कोने से बच्चे पहुंचने शुरु हो गए थे।

रविदास आयुर्वेद युनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार पीएस औलख प्रिंसिपल डा. अश्विनी शर्मा ने बताया कि पंजाब के कुल 16 आयुर्वेदिक होमियोपैथिक मेडिकल कालेज में दाखिले के लिए कुल 850 सीटों में से 624 बच्चों ने भाग लिया है। अब 29 सितंबर को काउंसिलिंग होगी।

बाहर के राज्यों के लिए काउंसिलिंग 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच होगी। काउंसिलिंग के जरिए मैरिट में आए बच्चे पंजाब के 16 बीएएमएस (बैचलर आफ आयुर्वेद मेडिकल एंड सर्जरी) बीएचएमएस (बैचलर आफ होमियोपैथिक मैडिकल एंड सर्जरी) के कोर्स में दाखिला ले सकेंगे।

होशियारपुर में बुधवार को पंजाब के 16 आयुर्वेदिक होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में दाखिले के लिए रविदास आयुर्वेद युनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आयोजित काऊंसलिंग में भाग लेते मैरिट में आए बच्चे अपने प्रणाण पत्र की जांच करवाते हुए। -भास्कर

होशियारपुर में बुधवार को रविदास आयुर्वेद युनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आयोजित काऊंसलिंग के बाद जानकारी देते डिप्टी रजिस्ट्रार पीएस औलख के साथ प्रिंसिपल डा. अश्विनी शर्मा। -भास्कर