- Hindi News
- डीएवी गर्ल्स कालेज में बच्चों की सुरक्षा के बारे में बताया
डीएवी गर्ल्स कालेज में बच्चों की सुरक्षा के बारे में बताया
डीएवीगर्ल्सकॅालेज गढशंकर में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर द्वारा प्रोटैक्शन आफ चिल्ड्रन फोरम सेक्सुअल ओफैंसिव एक्ट पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट मधु राणा, जीएस साहनी, संजीव कालिया, सुशील राणा, पैरालीगल वालंटियर तिलक राज हीर ने इस विषय पर विस्तार सहित जानकारी प्रदान की।
इस मौके कालेज की विद्यार्थी कानूनी साक्षरता क्लब अध्यक्ष कंवलइंद्र कौर ने क्लब द्वारा की प्राप्तियों पर प्रकाश डाला। कालेज प्रिसिंपल भारती ओबराय ने आए मेहमानों का सेमिनार में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करने पर आभार प्रकट किया तथा उन्हें कालेज की ओर सम्मानित किया। इस मौके सुभाष जोशी, मनदीप कौर, सोनिया, सिमरणजीत कौर, जसवीर कौर, अनीता विशिष्ट, मनोज कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
प्रिसिंपल भारती ओबराए मेहमानों को सम्मानित करती हुई।