पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोशन ग्राउंड में होगा पांच शाम कन्हैया के नाम

रोशन ग्राउंड में होगा पांच शाम कन्हैया के नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतगुरुसेवासमिति के पदाधिकारियों की बैठक चेयरमैन प्रेम सिंह राजपुरोहित प्रधान समाज सेवी सेठ तिलक राज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में नवंबर माह में रोशन ग्राउंड में करवाए जाने वाले पांच शाम कन्हैया के नाम कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस मौके पर राज पुरोहित तिलक राज गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान साध्वी भुवनेश्वरी देवी बटौत कटड़ा वाले अपने प्रवचनों भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यर्त्ताओं की ड्यूटियां आगामी बैठक में लगा दी जाएगी। श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए बसों का विशेष प्रबंध किया जा रहा है। इस मौके पर हरीश मोहन पराशर, आर.के. शर्मा, सोहन लाल, जीवन कुमार, राकेश शर्मा, राकेश भसीन, मंगत राम, अविनाश सूद, संजीव विशिष्ट, राज कुमार अज्जोवाल, विपन शर्मा, सोमनाथ, रविन्द्र मेहता, अनुभव, सुरिन्द्र शर्मा, अमरजीत, पुनीत शर्मा, सुखपाल, अरुण कुमार, हरी राम शर्मा, कुमारी राजी, प्रदीप बावा आदि भी हाजिर थे।