पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल सभा ने प्रेम को श्रद्घांजलि दी

अग्रवाल सभा ने प्रेम को श्रद्घांजलि दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीयअग्रवाल सम्मेलन की पंजाब प्रदेश इकाई की एक शोक-सभा प्रांन्तीय अध्यक्ष अशोक कुमार बांसल की अध्यक्षता में मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णों सेवक संघ मन्दिर के प्रागंण में सम्मपन्न हुई। बैठक में प्रमुख समाजसेवी मनीष कुमार गुप्ता एवं सन्दीप कुमार गुप्ता की माता प्रेम गुप्ता के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया दिवंगत आत्मा को याद किया गया। सभी मैंम्बरों ने दो मिनट का मौन धारण कर के दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु श्री भगवान के चरणों में प्रार्थना की, कि श्री भगवान दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे वा अपने चरणों में स्थान दे और पीछे से उनके परिवार को यह असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

इस शोक-सभा में होशियारपुर ईकाई के अध्यक्ष सेठ नवदीप कुमार अग्रवाल, चेयरमैन अरुण गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुकेश गुप्ता आदि ने मनीष कुमार गुप्ता एवं सन्दीप कुमार गुप्ता की माता दिवंगत प्रेम गुप्ता द्वारा किये गये सामाजिक धार्मिक कार्यों को याद किया। जिसे चिरकाल तक भूलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर प्रदेश महामन्त्री सुरेन्द्र गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री डी.के. गुप्ता, सीनियर उपाध्यक्ष प्रेम कुमार बांसल, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष सी. ए. पीयूष बांसल, युवा अध्यक्ष पंजाब रजनीश मित्तल एवं युवा महामंत्री विकास अग्रवाल, नरेन्द्र मित्तल, राकेश गुप्ता, अमन गुप्ता, नीरज गुप्ता, अमित गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुकेश गुप्ता, चमनलाल अग्रवाल, दिनेश कुमार बांसल, अश्विनी कुमार अग्रवाल, सुधीर काबरा, सुरेन्द्र मित्तल, जतिन्द्र गुप्ता, राकेश कुमार अग्रवाल, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, सुनील कुमार नागोरी, अशोक कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनय गुप्ता, रमेश कुमार तुलस्यान, महेश कुमार तुलस्यान, पवन अग्रवाल, संजीव कुमार गुप्ता, वरिन्द्र गुप्ता, राजन गुप्ता मिन्टू, अनिल गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, आशीम अग्रवाल, पुनीत गुप्ता, दीपक गर्ग आदि सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को अपने-अपने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किये।