यूथ फेस्ट करवाने को लेकर बैठक
गढ़दीवाला स्थानीयखालसा कालेज में होशियारपुर जोन बी के 12 कालेजों के यूथ को-ओर्डीनेटरों की बैठक कन्वीनर प्रो. शाम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में होशियारपुर के जोन बी के कालेजों का 19 से 22 अक्टूबर तक होने वाले यूथ फेस्टिवल में सर्वसम्मति से पर्चियां डालकर विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिये क्रमांक का निर्णय लिया गया। कालेजों के यूथ को-ओर्डीनेटरों ने यूनिवर्सिटी की ओर से इस बार ओवरआल ट्राफी के लिये सभ्याचारक प्रस्तुतियों को बाहर रखने की निंदा की गई। डा. दविन्दर सन्दल, प्रो. जगदीप कुमार सहित विभिन्न कालेजों के यूथ को-ओर्डीनेटरो कालेज का समूह स्टाफ हाजिर था।