- Hindi News
- केशो मंदिर में श्री शिव महापुराण का चौथा दिन
केशो मंदिर में श्री शिव महापुराण का चौथा दिन
होशियारपुर भगवानश्री परशुराम सेना द्वारा केशो मंदिर मे करवाई जा रही पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा के चौथे दिन जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मुख्य यज्ञमान विजेश चंद और हरियाना के जीजीडीएसडी कालेज के प्रिंसिपल गुरदीप शर्मा तथा धु्रव कश्यप ने पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। जबकि धार्मिक समागम में संजीव भारद्वाज, शिव सूद, डा. शिवाधर चौबे, सुखवीर सिंह नंदन, गगनदीप वालिया ने ज्योति प्रज्जवलित की।
जिसके बाद साध्वी रूपेश्वरी भारती ने भगवान शिव माता पार्वती से विवाह करने के लिए मान जाते हैं। निश्चित दिन भगवान शिव का रहस्यमयी विचित्र श्रंगार किया जाता है। उन्होंने बताया कि शिव भगवान ने नरमुंडो की माला धारण की जो जीवन की नश्वरता के प्रति सतर्क कर रहे हैं। बिडंबना की बात यह है की आज मानव उनकी लीलाओं से कुछ सीखने की बजाय शिवरात्रि आदि पर्वो पर धूमधाम, शोर शराबे से जलसे जलूस निकालते हैं। धतूरा, भांग नशीली चीजों का सेवन करते है शिव के नाम पर अश£ील गाने गाते हैं जो बहुत गलत बात हैं। यदि शिव की प्राप्ति का यह अवसर हमें मिला हैं जो हमें गवांना नहीं चाहिए।
मुख्य अतिथि को सम्मानित करते कमेटी सदस्य। कथा सुनने दूर-दूर से संगत पहुंची। -भास्कर