- Hindi News
- चब्बेवाल में तीन दिवसीय जन सूचना अभियान शुरू
चब्बेवाल में तीन दिवसीय जन सूचना अभियान शुरू
तीनदिवसीयजन सूचना अभियान चब्बेवाल में शुरू हो गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने की। उन्होंने कहा कि बचत करके उपभोक्ता भी ऊर्जा उत्पादक बन सकता है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि अभियान के दौरान समाज कल्याण विभाग बैंकों को एक साथ मिलकर अपनी सेवाएं देनी चाहिए। इससे लोगों को जल्दी आसानी से कर्ज सब्सिडी एक ही मंच पर मिल सके। उन्होंने ग्रामीण लोगों को उनके पशुओं के लिए मेडिकल सेवाएं देने के लिए पशुपालन विभाग को मोबाइल चिकित्सा वैन देने का आश्वासन भी दिया इस अवसर पर सांसद खन्ना द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये सूचना स्टालों का निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्कीमों स्टालों पर उपलब्ध सामग्री के बारे में विचार विर्मश किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पत्र सूचना कार्यालय, चंडीगढ़ के निदेशक रविन्द्र सिंह ने बताया कि देशभर में इस तरह के 825 अभियान आयोजित किये जा चुके हैं। पंजाब में यह 27वां जन सूचना अभियान है। अभियान का पहला दिन प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री जनधन योजना तथा पढ़े भारत बढ़े भारत को समर्पित रहा। आरसी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत देश के सभी लोगों को बिना किसी पक्षपात के बैंकिंग सुविधाएं दी जा रही है। इस विषय को आगे बढ़ाते हुए पत्र सूचना कार्यालय के सेवामुक्त उप निदेशक बलविन्द्र अत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत पंजाब के 14 लाख 87 हजार बैंक खातों सहित देशभर में 3 करोड़ 2 लाख बैंक खाते खोले जा चुके हैं। पढ़े भारत बढ़े भारत कार्यक्रम का जिक्र करते हुए अत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम द्वारा स्कूलों में वर्ष में 200 दिन की पढाई अध्यापकों की 95 प्रतिशत तथा विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत हाजिरी अनिवार्य बनाई जा रही है। इस कार्यक्रम द्वारा बच्चों में शुरू से ही विज्ञान तथा गणित प्रति दिलचस्पी पैदा की जायेगी। शिक्षा विभाग के नीरज धीमान द्वारा सर्वशिक्षा अभियान तथा रमसा, ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक बलविन्द्र पाल ने स्वयं रोजगार कार्यक्रमों बारे जानकारी दी। डेयरी विकास के राम प्रकाश ने तथा पशुपालन विभाग के डा. करनैल सिंह ने अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही केन्द्रीय तथा राज्य की योजनाओं संबंधी लोगों को जानकारी दी। गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों द्वारा जानकारी भरपूर मंनोरंजक कार्यक्रम प्