पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रयात बाहरा में 47वां इंजीनियरिंग दिवस मनाया

रयात बाहरा में 47वां इंजीनियरिंग दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर रयातबाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा के दिशा निर्देशों अनुसार होशियारपुर कैंपस में इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस समागम में डा. जगमीत सिंह बावा, प्रमुख एनएनएस पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने बतौर मु मेहमान के तौर पर शिरकत की। डा. जगमीत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को एनएनएस की सरगर्मियां में हिस्सा लेकर समाज की समस्याओं को हल करना चाहिए है। कैंपस डायरेक्टर डा. दलजीत सिंह बावा ने भी इस अवसर पर विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इंजीनियर देश को बनाने के लिए मु भूमिका निभाते है तथा भारत में इंका एम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस को इंजीनियरिंग दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों द्वारा इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों पर माडल तैयार किए गए जिनकी प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर प्रिं. एससी शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर डा. जगमीत द्वारा एएसईआर (एनुअल स्टेटस आफ एजुकेशन रिपोर्ट) सर्वेक्षण के प्रमाण पत्र विद्यार्थियों को वितरित किए गए तथा डा. जगमीत ने डा. बावा को रयात बाहरा गुप्र के विद्यार्थियों के हिस्सा लेने के लिए प्रमाण पत्र दिया गया। अंत में कैंपस डायरेक्टर डा. दलजीत सिंह बावा ने विभिन्न मुकाबलों में विजयी रहे विद्यार्थियों को मैडल तथा नगद राशि इनाम के तौर पर दिए गए। इस अवसर पर इंजी: रजत जोशी, वरुण नैय्यर, अंजू सूद आदि उपस्थित थे।

मुख्य मेहमान डॉ. जगमीत सिंह बावा, प्रमुख एनएसएस पीटीयू शमां रोशन कैंपस डायरेक्टर डॉ. दलजीत सिंह बावा अन्य। (दाएं) मॉडल देखते चीफ गेस्ट।