- Hindi News
- श्री मद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान सम्मेलन के मौके कलश यात्रा निकाली
श्री मद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान सम्मेलन के मौके कलश यात्रा निकाली
श्री मद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान सम्मेलन के मौके कलश यात्रा निकाली
होशियारपुर। सरूपनगर (विक्रम एन्क्लेव) रहीमपुर रोड में इलाका निवासियों की तरफ से 17 से 24 सितंबर तक करवाये जा रहे श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान समारोह के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सुतैहरी खुर्द, माउंट एवेन्यू, रहीमपुर रोड, विक्रम एन्क्लेव पहुंची। वृदांवन से आए वृंदावन दास के नेतृत्व में निकाली कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंची। आचार्य ओम प्रकाश शास्त्री, आचार्य ब्रजेश और आचार्य अखिलेश, पूर्व एमसी मोहन लाल पहलवान और इलाका निवासी कलश यात्रा में शामिल हुए। श्री मद् भागवत कथा रोजाना शाम चार बजे से रात आठ बजे तक होगी, वरिंदावनदास प्रवचन करेंगे।