पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए साल में जिले को मिलेंगे तीन प्राइमरी हेल्थ सेंटर

नए साल में जिले को मिलेंगे तीन प्राइमरी हेल्थ सेंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयस्वास्थ्यमिशन के तहत पंजाब में 96 यूपीएचसी(अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर) स्थापित किए जाने हैं। इनमें तीन होशियारपुर शहर में बनेंगे। मिशन के तहत होशियारपुर शहर में फगवाड़ा रोड पर शहरी क्षेत्र में ही पुरहीरां की सिविल डिस्पेंशरी चंडीगढ़ रोड पर अस्लामाबाद सिविल डिस्पेंशरी को अपग्रेड कर प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा। इसके साथ ही शहर के बहादुरपुर मोहल्ले के एक धार्मिक स्थान के अंदर पहले से चल रही सिविल डिस्पेंशरी को अपग्रेड करने की योजना थी लेकिन जगह निजी होने की वजह से अब इसे बदलकर चिंतपूर्णी रोड पर भवानीनगर में शिव मंदिर के साथ जगह का चयन किया गया है। स्वास्थ विभाग की मानें तो पुरहीरां अस्लामाबाद में जनवरी 2015 से पहले पहले ही शहरवासियों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी, वहीं भवानीनगर में यह सुविधाएं मार्च 2015 से ही मिल सकेंगी। जिला मुख्यालय में अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर खोले जाने की प्रक्रिया अब ठंडे बस्ते में चली गई है।

12बजे से रात 8 बजे तक ओपीडी : शहरवासियों के साथ साथ सिविल अस्पतालों में दूर-दराज के इलाकों से आने वाले मरीजों को अब तक सुबह 8 बजे से लेकर 2 बजे तक ओपीडी की सुविधा मिलती थी। अब इन प्राइमरी हेल्थ सेंटरों में दोपहर 12 बजे से सायं 8 बजे तक ओपीडी की सुविधाएं हासिल होंगी। दवाइयां भी मुफ्त मिलेंगी।

एकडाक्टर एक फार्मासिस्ट नियुक्त : सिविलसर्जन डा. सुरजीत सिंह ने बताया कि सिविल डिस्पेंशरी पुरहीरां को अपग्रेड कर अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर में बदल एक डॉक्टर एक फार्मासिस्ट की नियुक्ति कर ली गई है।

हेल्थ सेंटरों में दो दो डाक्टर रहेंगे तैनात

केंद्रसरकार की योजना के तहत जिला मुख्यालय के साथ 50 हजार से अधिक जनसंख्या वाले इलाके में खोले जाने वाले इन यूपीएचसी में दिन के 8 घंटे सेहत सेवाएं प्रदान करने की प्रपोजल है। इन यूपीएचसी में 2 मेडिकल आफिसर (डाक्टर), 1 फार्मासिस्ट, 2 स्टाफ नर्स 1 लैब टेकनीशियन सेहत सेवाएं मिलेंगी। यही नहीं स्लम एरिया के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए महिला आरोग्य समिति के अधीन 89 एएनएम और 24 आशा वर्करों की स्वास्थ्य सेवाएं ली जाएंगी।

पुरहीरां सिविल डिस्पेंसरी। इसे अर्बन हेल्थ सेंटर बनाया जाना है।