जौहल ने संभाली मार्केट कमेटी की कमान
केंद्र ने पिछले साल के मुकाबले डेढ़ गुणा ग्रांटें दीं : ढींडसा
मार्केटकमेटीके नवनियुक्त चेयरमैन अवतार सिंह जौहल और उपचेयरमैन विजय पठानियां की शुक्रवार को ताजपोशी थी। होशियारपुर की दानामंडी में आयोजित ताजपोशी समागम में विशेष रूप से प्रदेश के वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा, सीएम परकाश सिंह बादल के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद, शिअद प्रधान गढ़शंकर के विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, सतविंदर पाल सिंह ढट्ट, अरविंदर सिंह रसूलपुर, संत बाबा निहाल सिंह पहुंचे। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए ढींडसा ने कहा कि किसानों द्वारा मेहनत के साथ तैयार की गई फसल का लाभ पैदावार के बाद अच्छी मंडीकरण के साथ ही उपलब्ध हो सकता है और फसल को खरीदने और बेचने में मंडियों की अहम भूमिका हैं। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने राज्य में किसानों, व्यापारियों और मजदूरों की हितैषी मार्केट कमेटियों के चेयरमैन नियुक्त किए हैं।
ढींडसा ने कहा कि मार्केट कमेटी की आमदन बढ़ने से जहां किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो होंगी, वहीं व्यापारियों और आढ़तियों के आपसी तालमेल से उत्पादक को फसल का सही दाम देने में सुविधा होगी। मार्केट कमेटी की आमदन बढ़ने से सड़कों का भी सुधार होगा। उन्होंने कहा अब किसानों, व्यापारियों और आढ़तियों की समस्याओं को नवनियुक्त चेयरमैन उपचेयरमैन हल करेंगे।
समागम के बाद वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा, हरचरण सिंह बैंस शिअद अकाली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन अवतार सिंह जौहल और उपचेयरमैन विजय पठानियां को कार्यालय में पदभार सौंपा। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। यहां एसपी(डी) राजिंदर सिंह, डीएसपी प्रभ सिंह, नायब तहसीलदार मंजीत सिंह, हरदेव सिंह कोठेजट्टां, अवतार सिंह कपूर, लछमण सिंह जौहल, अजविंदर सिंह, जसजीत सिंह थियाड़ा, रामदेव यादव, सुरेश भाटिया, यशपाल शर्मा, अशोक सूद हैप्पी, परमजीत सिंह, प्रो. बहादर सिंह, हरजिंदर सिंह धामी, बाबा राम मूर्ति, सुरजीत सिंह बंगड़, परमिंदर सिंह पन्नू, संत बाबा रणजीत सिंह, संत हरदेव सिंह, जसविंदर सिंह परमार, इकबाल सिंह मौजूद थे।
मार्केट कमेटी के चेयरमैन अवतार सिंह और उप चेयरमैन विजय पठानियां के साथ वित्त मंत्री अन्य। -भास्कर